03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चार मोबाइल पर अब एक ही नंबर से चलेगा व्हाट्सएप

एफएनएन, नई दिल्ली : व्हाट्सएप यूजर्स के लिए यह खबर खुशखबरी भरी है। व्हाट्सएप एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स जल्द ही एक ही नंबर से चार मोबाइल फोन पर सोशल शेयङ्क्षरग प्लेटफार्म को चला सकेंगे। यह प्लेटफार्म जिस नए फीचर पर काम कर रहा है, उससे यूजर्स अपनी चैट हिस्ट्री को कम से कम चार डिवाइस पर सिंक कर सकेंगे। फिलहाल व्हाट्सएप एक नंबर से सिर्फ एक ही डिवाइस पर काम करने में सक्षम है। कई डिवाइसों पर अभी इसका उपयोग संभव नहीं है। यूजर्स लंबे समय से इस फीचर की मांग कर रहे हैं। वाबेटाइंफो वेबसाइट के अनुसार, यह मैसेजिंग एप एक ही अकाउंट को कई डिवाइसों पर चलाए जाने की संभावना पर काम कर रहा है। एक समय में एक साथ चार डिवाइस पर एक ही अकाउंट को चलाए जाने को लेकर परीक्षण किया जा रहा है। यह प्लेटफार्म एंड्रायड के साथ ही आइओएस के लिए एक इंटरफेस बनाने पर भी काम कर रहा है।

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img