03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए गाजीपुर बॉर्डर को नंगे पैर रवाना हुए सतपाल ठुकराल

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : किसान आंदोलन में मारे गए किसानों की आत्मिक शांति, तीन कृषि कानून बिल वापस लेने और ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर समाजसेवी और किसान सतपाल सिंह ठुकराल आज रुद्रपुर से गाजीपुर बॉर्डर के लिए नंगे पैर रवाना हो गए । इससे पूर्व उन्होंने गुरुद्वारा गोल मार्केट मैं अरदास कर माथा टेका और अपने साथियों के साथ दिल्ली से गाजीपुर बॉर्डर नंगे पैर रवाना हो गए। सतपाल ठुकराल ने कहा कि वह रुद्रपुर, रामपुर, मुरादाबाद, गढ़, गजरौला, गाजियाबाद होते हुए गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेंगे, जहां एक दिन विश्राम के बाद वह चांदनी चौक दिल्ली स्थित शीशगंज गुरुद्वारे पहुंचेंगे।

जहां पर वह किसान आंदोलन में मारे गए किसानों की आत्मिक शांति की प्रार्थना करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कई माह से देशभर के किसान आंदोलनरत हैं और अपनी शहादत दे चुके हैं, लेकिन केंद्र की हिटलर शाही वाली सरकार किसानों की मांगों को सुन नहीं रही। जिसमें कई किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं किए जाते किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए भी अरदास की जाएगी ताकि वह किसानों की इस मांग को पूरा कर सकें। सतपाल सिंह ठुकराल ने कहा कि केंद्र सरकार ईवीएम के जरिए चुनाव संपन्न कराती है जिससे प्रतीत होता है कि सरकार अपने हक में ही फैसला चाहती है, इसलिए इस बार के होने वाले चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं ताकि स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि वह दिन रात नंगे पैर चलकर यह यात्रा पूरी करेंगे। पिछले कई माह से वह नंगे पैर चलकर ही शहर का भ्रमण कर रहे हैं और 11 दिनों से उन्होंने अन्य त्याग रखा है। जब तक केंद्र सरकार काले कानून वापस नहीं लेती उनका यह अभियान जारी रहेगा। इस दौरान सतपाल सिंह ठुकराल के साथ उज्जवल सिंह, परविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह और जगजीत सिंह शामिल थे।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img