03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हर बूथ की जीत से पूरा होगा भाजपा का विजयी अभियान – चुघ

Spread the love
  • पत्थरचट्टा में बूथ समिति सत्यापन अभियान की बैठक आयोजित

एफएनएन, रुद्रपुर :  आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने हर बूथ विजय अभियान प्रारंभ किया है। जिसके मद्देनजर हर बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से भागीदारी कर पार्टी के इस अभियान को सफल बनाना है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाये। यह बात भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने पत्थरचट्टा में शक्ति केंद्र बूथ संख्या 148 व 149 में बूथ समिति सत्यापन अभियान की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गत लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ समितियों के गठन के पदाधिकारियों ने बेहतर कार्य कर पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाया। अब आगामी विधानसभा चुनाव में भी हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निष्ठा व लगन से निभानी है।उन्होंने कहा कि बूथ समिति का पुर्न गठन कर पार्टी के निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को समिति में स्थान देकर उनका सम्मान करना है। उन्होंने बताया कि यदि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा तो निश्चित रूप से इसका लाभ विधानसभा चुनाव में मिलेगा।श्री चुघ ने शक्ति केंद्र संयोजक अमित गौड़ से कहा कि वह क्षेत्र के सक्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए उन्हें यथा योग्य जिम्मेदारियां दे। साथ ही विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें।श्री चुघ ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि वह केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश में कराए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा भाजपा समर्थित हर क्षेत्रवासी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो इसका भी ध्यान रखें। इस दौरान श्री चुघ ने कार्यकर्ताओं से उनकी व क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में विचार विमर्श भी किया और उनका अपने स्तर से समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पत्थरचट्टा शक्ति केंद्र अध्यक्ष सुनील सहाय, नीरज कुमार, राजू यादव, रामू यादव, सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार, सिकंदर कुमार, मदन ठाकुर, वीरेंद्र गुप्ता, चंदन ठाकुर, मनीष कुमार, बसंती देवी, सुमित्रा देवी, प्रभावती कुमारी, शांति देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img