03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एक सप्ताह और बढ़ सकता है कोविड कर्फ्यू, उच्च स्तरीय बैठक में लिया जाएगा निर्णय

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह और आगे बढ़ा सकती है। सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक में कोविड कर्फ्यू के संबंध में फैसला लिया जाएगा। प्रदेश में अभी कोविड कर्फ्यू लागू है। इसकी अवधि मंगलवार सुबह छह बजे खत्म हो रही है। अभी कर्फ्यू के दौरान सभी गतिविधियां संचालित हो रही हैं, हालांकि, शादियों व समारोह में अभी भी सीमित संख्या में ही व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति दी जा रही है। बाजार सप्ताह में छह दिन खुल रहे हैं तो शापिंग माल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाहाल आदि 50 फीसद क्षमता के साथ खुल रहे हैं।

स्कूल व कालेज भी अब खुल चुके हैं। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, उद्योग सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। प्रदेश से भीतर व बाहर आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है। अन्य राज्यों से आने वालों की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। छूट केवल उन्हीं को दी जा रही है, जिन्होंने आने से पहले वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उनसे कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट मांगी जा रही है। अभी राज्य में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। बावजूद इसके सरकार जारी नियमों को ही यथावत रखते हुए कोविड कर्फ्यू को बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

Hot this week

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img