03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत में बढ़ता जा रहा डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा, केंद्र सरकार ने किया अलर्ट

Spread the love

एफएनएन, दिल्‍ली : देश में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा बढ़ने लगा है। इसको लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने तमिलनाडु, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर डेल्टा प्लस वैरिएंट के प्रसार को रोकने के उपायों को बढ़ाने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार ने राज्‍यों से कॉन्‍टैक्‍ट ट्रेसिंग बढ़ाने के लिए कहा है। समाचार एजेंसी  के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के 50 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। अब तक इस वैरिएंट से संक्रमित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने इसे वैरिएंट आफ कंसर्न घोषित कर रखा है लेकिन विज्ञानियों की मानें तो अभी इसके ज्यादा संक्रामक होने के सुबूत नहीं मिले हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले 11 राज्यों में पाए गए हैं।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि डेल्टा प्लस वैरिएंट के 48 मामले मिले हैं, लेकिन सूत्रों ने 50 मामले पाए जाने की बात कही। सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश में डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित दो मौतें हुई हैं। इनमें से किसी ने भी वैक्सीन नहीं लगवाई थी। वहीं, समाचार एजेंसी प्रेट्र के मुताबिक महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में सरकारी अस्पताल में इस वैरिएंट से संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img