03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिसकर्मी से नशे की हालत में 6 युवकों ने जमकर की मारपीट

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हल्द्वानी में एक पुलिसकर्मी से नशे की हालत में 6 युवकों ने जमकर गाली-गलौज और मारपीट की। मारपीट के दौरान पुलिसकर्मी घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह से युवकों के चुंगल से पुलिसकर्मी को छुड़ाया। नशे में धुत युवक अन्य पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने सभी 6 युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि देर रात गौला पुल बाईपास पर पुलिसकर्मियों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान ऑटो में सवार छह युवक सामने से आ रहे थे, जिन्हें पुलिसकर्मी पवन भट्ट ने पूछताछ के लिए रोका। देखा उसमें सभी युवक नशे में धुत थे। जिन्होंने पुलिसकर्मी पवन भट्ट के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सिपाही को किसी तरह से युवकों के चंगुल से छुड़ाया. इस दौरान नशे में धुत युवक अन्य पुलिसकर्मियों के साथ उलझने लगे। पुलिस सभी आरोपियों को पकड़ कर थाने ले आई। पूरे मामले में गौलापार लक्षमपुर निवासी राहुल पलाडिया, लक्की सिंह, सुनील कुमार, मयंक सिंह, चेतन सिंह और कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 147,149, 186, 332, 353 ,504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ऑटो की भी सीज कर दिया है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img