03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सिपाहियों ने एएसपी को पीटा, दांत से कांटा और धमकी देकर चले गए, जाने कहां का है यह मामला

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, भोपाल : मध्य प्रदेश से एक अजीबो गरीब घटना सामने आ रही है। यहां नशे में सिपाहियों ने अपने ही एएसपी को ही बीच सड़क पीट डाला। सिपाहियों ने उन्हें दांत से काटा भी और एएसपी की पत्नी को भी धक्का दे दिया। तीनों सिपाहियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
भोपाल के एएसपी बीएम शाक्य परिवार के साथ राजधानी भोपाल के रेडियो कॉलोनी में रहते हैं। वह डायल 100 मुख्यालय के वर्कशॉप शाखा में कार्यरत हैं। रविवार रात करीब 11:40 बजे वह वर्धमान सिटी में स्थित अपने साढ़ू भाई के घर से परिवार संग सरकारी गाड़ी से घर लौट रहे थे। इस दौरान डिपो चौराहे पर देसी शराब की दुकान के सामने उन्हें बीच सड़क पर बैरिकेड्स रखे हुए दिखे। सड़क पर कम जगह होने की वजह से वह अपनी गाड़ी से उतर गए और बैरिकेड्स खिसकाने लगे। तभी सामने की सड़क से सिविल ड्रेस में नशे में धुत तीन सिपाही तेज रफ्तार में कार चलाते हुए पहुंचे। रफ्तार तेज होने से कार से एएसपी को हल्की सी टक्कर लग गई।एएसपी ने उन सिपाहियों को सलीके से गाड़ी चलाने की सलाह दी तो वे तीनों एएसपी पर ही भड़क उठे। तीनों सिपाहियों ने एएसपी से बदसलूकी शुरू कर दी और धमकी दी। विवाद बढ़ने पर नशे में धुत तीनों सिपाहियों ने मारपीट शुरू कर दी। एक सिपाही ने तो एसएसपी की हाथ की अंगुली को दांत से काट लिया, जबकि दूसरे ने उनके कंधे पर हमला किया और तीसरे ने एससपी को तीन-चार चांटे भी जड़ दिए। इसी बीच एएसपी शाक्य की पत्नी ने जब गाड़ी से उतरकर बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनका भी हाथ पकड़कर सिपाहियों ने धक्का मार दिया।

एक सिपाही पहले देह व्यापार में पकड़ा गया था

एएसपी शाक्य ने बताया कि जब तक मैं अपना परिचय देता, वे लोग यह कहते हुए निकल गए कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। अगली बार हमसे उलझोगे, तो जान से मार देंगे। इसके बाद वो लोग गाड़ी लेकर भदभदा रोड की ओर चले गए। इधर, टीटी नगर पुलिस ने एएसपी बीएम शाक्य की शिकायत पर तीनों आरोपी कांस्टेबल विनोद पाराशर (ट्रैफिक), अनिल जाट (डीआरपी) और 25वीं बटॉलियन के एसएएफ अवधेश चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार अनिल जाट पहले से ही निलंबित है। वह 2019 में देह व्यापार के एक रेड में पकड़ा गया था। घटना के दौरान सभी पुलिसकर्मी बिना वर्दी के थे। नशे में धुत तीनों सिपाही भी बिना वर्दी कहीं से आ रहे थे। वहीं, एएसपी भी बिना वर्दी के ही थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Haridwar Murder case: जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई गई रवि चौहान की हत्या

एफएनएन, उत्तराखंड : Haridwar Murder Case चर्चित रवि चौहान...

Topics

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img