03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बंगाल में 16 से 31 मई तक फुल लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Spread the love

एफएनएन, कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ममता बनर्जी सरकार ने शनिवार को 16 से 30 मई पूरे राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है. इस दौरान राज्य में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, सिर्फ जरूरी सेवाओं की अनुमति होगी. सभी दफ्तर व शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे. राशन जैसे जरूरी सामानों की दुकाने सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक ही खुलेंगी, जबकि मिठाई की दुकानें सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुलेंगी. रविवार को यह दुकाने पूरी तरह से बंद रहेंगी. लॉकडाउन के दौरान पश्चिम बंगाल में पेट्रोल पंप खुले रहेंगे, बैंकों को सुबह 10 बजे लेकर दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति होगी. इस दौरान राज्य की सभी इंडस्ट्रीज बंद रहेंगी, चाय बागान में काम करने वाले कर्मियों को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही काम करने की अनुमति होगी.

पूरे राज्य में ऐसे किसी भी कार्यक्रम की मनाही रहेगी जिसमें भीड़ लगने की संभावना हो. दिशा निर्देशों के अनुसार किसी भी प्रकार के धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम करने पर रोक लगा दी गई है. इसके अलावा किसी भी तरह की सभा पर भी पाबंदियां रहेगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 20,846 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद राज्य के कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख 94 हजार से ज्यादा हो गई है, वहीं इस अवधि नें 136 लोगों की मौत हुई है. बंगाल उन 12 राज्यों की सूची में शामिल है, जहां संक्रमण के करीब 80 फीसदी मामले शामिल हैं. वहीं अगर पूरे देश की बात करें तो भारत में पिछले 24 घंटों में 3.26 लाख से मामले सामने आए हैं और 3890 लोगों की मौत हुई है.

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img