Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयअसम के तिनसुकिया में बम धमाका, 2 की मौत, गृह मंत्री शाह...

असम के तिनसुकिया में बम धमाका, 2 की मौत, गृह मंत्री शाह ने की सीएम हिमंत से बात

एफएनएन, असम : असम के तिनसुकिया  जिले के डिगबोई इलाके में शुक्रवार को एक बम धमाका हुआ. इसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं. हमले पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा  ने कहा, ”केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने तिनसुकिया के तिंगराई मार्केट में ग्रेनेड विस्फोट के बारे में जानकारी ली है. उन्होंने 2 नागरिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया, मैंने गृह मंत्री को मामले से अवगत कराया और सूचित किया कि असम पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने के लिए कहा है.

तीन दिन पहले तिनसुकिया में हुआ था ग्रेनेड विस्फोट

तीन दिन पहले मंगलवार को भी असम के तिनसुकिया जिले में विस्फोट की घटना सामने आई थी. तीन दिन पहले दहशतगर्दों की साजिश के चलते  ग्रेनेड विस्फोट हुआ था. इस विस्फोट में 12 साल के बच्चे को जान गंवानी पड़ी थी.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments