Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड कोरोना अपडेट : सक्रिय संक्रमितों की संख्या 55 हजार के पार,...

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : सक्रिय संक्रमितों की संख्या 55 हजार के पार, 5403 नए मामले, 128 लोगों की मौत,

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना अपना असर छोड़ता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को कोरोना के 5403 नए मामले आए हैं, जबकि 128 लोगों को कोेरोना आज लील गया। इन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक लाख 97023 पर तो, स्वस्थ हुए संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 34488 पर पहुंच गया है। वहीं मृतकों की कुल संख्या भी बढ़कर 2930 पहुंच गई है, जबकि प्रभावी संक्रमितों की संख्या 55 हजार 436 पर पहुंच गई है। इसके साथ राज्य में नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 5.08 हो गई है। राज्य के आज के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में 167, बागेश्वर जिले में 105, चमोली में 169, चंपावत में 215 देहरादून जिले में 2026 हरिद्वार में 676, नैनीताल में 458, पौड़ी में 139, पिथौरागढ़ में 150, रुद्रप्रयाग में 35, टिहरी में 415, यूएस नगर में 656 व उत्तरकाशी में 192 लोगों में कोरोना संकमण की पुष्टि हुई।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments