03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोविड के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में मंगलवार से दो हफ्ते का कर्फ्यू, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद

Spread the love

एफ़एनएन, बेंगलुरू: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने राज्य में 14 दिनों का कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है| यह कर्फ्यू कल यानी मंगलवार से प्रभावी होगा| पिछले 24 घंटे में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल के एक दिन बाद यह फैसला लिया गया है| कर्नाटक में एक दिन में 34,000 से ज्यादा नए मामले मामले दर्ज किए गए हैं| इससे प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं|

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा, “राज्य में कोविड कर्फ्यू कल रात 9 बजे से अगले 14 दिनों के लिए लागू रहेगा|  उन्होंने कहा कि सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक जरूरी सेवाओं की अनुमति होगी और इसके बाद जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें बंद हो जाएंगी| कर्फ्यू के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चलेंगे| सिर्फ कंस्ट्रक्शन, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को काम करने की अनुमति होगी|

बता दें कि राज्य में कल 34,804 नए कोरोना मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 13.39 लाख हो गए हैं| साथ ही एक दिन में 143 लोगों की वायरस की वजह से जान गई है| अब तक कुल 14,426 लोगों की मौत हो चुकी है| बेंगलुरू शहर में 20,733 केस सामने आए हैं| इससे पहले, शनिवार को कर्नाटक में सबसे ज्यादा 29,438 मामले दर्ज किए गए थे| राज्य में संक्रमण की दर करीब 20 प्रतिशत है, जिसका अर्थ है कि हर पांच सैंपल में एक नमूना संक्रमित पाया जा रहा है|

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img