03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगने से हड़कंप, डेढ़ घंटे बाद ट्रेन रवाना

Spread the love

एफएनएन, गाजियाबाद : नई दिल्ली से कानपुर होते हुए लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस  में आज सुबह तड़के आग लग गई| इससे रेलवे में हड़कंप मच गया|  हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है| सुबह 6.45 बजे के करीब जैसे ही यह ट्रेन गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसके पार्सल कोच में आग लग गई| कोच से अचानक तेजी से आग की लपटें और धुआं निकलने लगे| आग की सूचना पाकर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई| हालांकि, थोड़ी ही देर बाद इस पर काबू पा लिया गया| ट्रेन की अन्य कोटों पर इस आग का कोई असर नहीं पड़ा| क्षतिग्रस्त कोच को हटाकर बाकी डब्बों के साथ ट्रेन को गंतव्य स्थल की ओर करीब 8.20 बजे रवाना कर दिया गया|

ujjawal uttarakhand

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है| सुबह 7 बजे के करीब अग्निशमन विभाग को ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली थी| इसके तुरंत बाद छह दमकल की गाड़ियों को तुरंत मौके के लिए रवाना कर दिया गया था| अधिकारियों ने सूझबूझ और फौरन कदम उठाते हुए इस आग पर काबू पा लिया| कुछ दिनों पहले ही 13 मार्च को नई दिल्ली-देहरादून जन शताब्दी एक्सप्रेस में भी आग लग गई थी| ट्रेन के एक कोच में आग लगी थी, तब उसकी वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई थी| उस हादसे में भी कोई जानृमाल का नुकसान नहीं पहुंचा था|

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img