Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक होस्टल में मिले 186 छात्र और...

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक होस्टल में मिले 186 छात्र और 4 टीचर कोरोना संक्रमित पाए गए, प्रशासन सतर्क

 एफएनएन, महाराष्ट्र : कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत अमरावती से ही हुई है| होस्टल में कोरोना संक्रमित पाए गए 190 लोगों में चार शिक्षक हैं, बाकी छात्र हैं| महाराष्ट्र में कोरोना  मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है, आज वाशिम जिले  में 318 मरीज पाए जाने से इस संख्या में और इजाफा हुआ है| उल्लेखनीय है कि एक होस्टल से 186  छात्र और 4 शिक्षक कोरोना पोजिटिव पाए गए| ज़िले के रिसोड तहसील के देगांव स्थित एक स्कूल के हॉस्टल में आज 190 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने से खलबली मच गई| एक और जहां प्रशासन कोरोना को नियंत्रण में लाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है, वहीं पर एक ही जगह पर इतने सारे मरीजों का पॉजिटिव पाया जाना चिंता का विषय बन गया| वाशिम जिलाधिकारी एस शन्मुगराजन ने हॉस्टल की स्थिति का जायजा लिया| रिसोड़ तहसील के ग्राम देगांव स्थित निवासी आश्रम शाला में छात्र पढ़ने के अलावा हॉस्टल में रहते हैं| जानकारी मिली है कि यह सभी छात्र अमरावती जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए है| ज्ञात हो कि कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत अमरावती से ही हुई है| होस्टल में कोरोना संक्रमित पाए गए 190 लोगों में चार शिक्षक हैं, बाकी छात्र हैं|

बता दें कि अमरावती में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया है| वहीं महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा से लगते जिले बालाघाट  में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है| कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा| जिला मजिस्ट्रेट ने कोरोना से बचाव को लेकर धारा 144 भी लागू की है| DM ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने और मास्क पहनने के लिए कहा है| आदेश में ऐसा न करने पर कार्रवाई की बात कही गई है| सार्वजनिक कार्यक्रम आदि के लिए प्रशासन से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments