03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लोगों की रजिस्ट्री की जमीन को सिडकुल ने बताया अपना ,थमा दिए नोटिस

  • अटरिया मंदिर क्षेत्र में रह रहे लोगों में मचा हड़कंप ,डीएम से लगाई गुहार

एफएनएन,रुद्रपुर : अटरिया मंदिर क्षेत्र में रह रहे लोगों में उस समय हड़कंप मच गया कि जब खुद को सिडकुल का कर्मचारी बताकर कुछ लोग स्थानीय हल्का पटवारी के साथ वहां आ गए और कहा कि यह भूमि सिडकुल की है और नोटिस लेने के आदेश जारी कर दिए। जिससे वहां के लोग सकते में आ गए। वह आज विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम रंजना राजगुरु से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा ।उनका कहना था कि वह बरसों से न्यू शक्ति विहार कॉलोनी और अटरिया मंदिर क्षेत्र में रहते हैं। गत दिनों खुद को सिडकुल का कर्मचारी बताकर कुछ लोग आए और उनके साथ स्थानीय हल्का पटवारी में मौजूद था ।उनकी भूमि को उन्होंने खुद का बताया और नोटिस थमा दिए। स्थानीय लोगों का कहना था कि उन्होंने अपने मकान की रजिस्ट्री करा रखी है और दाखिल खारिज भी है। कई लोगों ने मकान बनाने के लिए बैंक से ऋण ले रखा है ऐसे में यह आवासीय कॉलोनी सिडकुल की किस प्रकार हो सकती है ।मामले की उचित जांच कराई जाए ।डीएम ने आश्वस्त किया कि मामले की जांच उच्च अधिकारी से कराई जाएगी। इस दौरान राधेश शर्मा, पार्षद निमित्त शर्मा गोपाल खुशाल आर्य राकेश शर्मा ,संजय सिंह ,हरिश्चंद्र, कुबेर सिंह ,जितेंद्र सिंह ,रेखा, धर्मेंद्र, गोविंद ,उमा ,अल्पना ,विद्याराम, ओमवती, राजबाला , राम लखन, लाल बहादुर, सुषमा चौधरी, सोनम , शकुंतला, फूल कुमारी, सुमन, संगीता, गिरजा देवी ,राधा सहित तमाम कॉलोनी वासी मौजूद थे।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img