03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जीएसटी के खिलाफ व्यापारियों का धरना प्रदर्शन कल

एफएनएन,रुद्रपुर : जीएसटी नियमों में तमाम खामियों के खिलाफ व्यापारी गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कल धरना प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी देते हुए व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि ज़िला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी के नेतृत्व में व्यापारी कल दोपहर 1:00 बजे गांधी पार्क में एकत्रित होंगे ,और महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जीएसटी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि जीएसटी के नियमों में तमाम खामियों के चलते व्यापारी समाज को निरंतर परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इस संदर्भ में पूर्व में कई बार शासन प्रशासन से वार्ता भी की जा चुकी है। लेकिन व्यापारियों के हित में इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिस कारण व्यापारियों को व्यापार में भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक व्यापारियों की उचित मांगों का समाधान नहीं किया जाता व्यापारी शांत नहीं बैठेंगे। उन्होंने समस्त व्यापारी बन्धुओं से कल दोपहर 1:00 बजे गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंच कर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की।

Hot this week

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

एफएनएन, पणजी: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img