03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बागपत से BJP सांसद बोले- बिना किसान के न जिंदगी है, न स्वास्थ्य और न सुरक्षा

Spread the love
  • बागपत से BJP सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने ट्वीट किया, ‘बिना किसान के न जिंदगी है, न स्वास्थ्य और न ही सुरक्षा.
  • हमारा किसान अन्नदाता है, ऊर्जादाता है और देश की प्रगति का विधाता भी 

एफएनएन,नई दिल्ली: किसान आंदोलन का आज 72वां दिन है| नए कृषि कानूनों  के खिलाफ पंजाब समेत कई राज्यों के किसान दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं| विपक्षी दलों के नेता किसानों के साथ नजर आ रहे हैं| वे भी केंद्र सरकार से कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं| बागपत से बीजेपी सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने अब से कुछ देर पहले एक ट्वीट किया और किसानों को देश की प्रगति का विधाता बताया|

डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने ट्वीट किया, ‘बिना किसान के न जिंदगी है, न स्वास्थ्य और न ही सुरक्षा| हमारा किसान अन्नदाता है, ऊर्जादाता है और देश की प्रगति का विधाता भी.’ डॉक्टर सिंह नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.कृषि कानूनों के मुद्दे पर NDA से अलग होने वाले लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल  ने आज (शुक्रवार) कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर  के राज्यसभा में दिए बयान पर कहा, ‘हम भी यह साफ कर देना चाहते हैं कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेती| आज राजस्थान में 33 जिलों पर ट्रैक्टर प्रदर्शन चल रहा है और कल हम चक्का जाम करेंगे|

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img