03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में हर दूसरा शख्स कोरोना संक्रमित हुआ था?

Spread the love
  • सीरो सर्वे की रिपोर्ट आज सत्येंद्र जैन करेंगे पेश

एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली के 5वें और अब तक के सबसे बड़े सीरो सर्वे के शुरुआती रुझानों के मुताबिक- दिल्ली में एक ज़िले में 60 प्रतिशत से ज़्यादा लोग संक्रमित हो चुके थे जबकि बाकी जिलों में 50 फ़ीसदी से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके थे। ये जानकारी सुत्रों के हवाले से मिली थी। दिल्ली में हर दूसरा शख़्स कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ था? दिल्ली के अब तक के सबसे बड़े सीरो सर्वे की रिपोर्ट आज 3 बजे जारी होगी। इसे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जारी करेंगे।

दिल्ली में 10 से 23 जनवरी के बीच 28,000 से ज़्यादा लोगों का सैंपल लेकर अब तक का सबसे बड़ा सीरो सर्वे किया गया था। इस सर्वे की रिपोर्ट मंगलवार को जारी की जाएगी। इस सर्वे के शुरुआती रुझानों से पता चला था कि दिल्ली में एक ज़िले में 60% ऐसे लोग पाए गए जिनमें कोरोना के ख़िलाफ़ एंटीबाडी मिली हैं. यानी वे जाने-अनजाने में कोरोना से संक्रमित होकर ठीक भी हो गए, जबकि बाकी जिलों में भी 50% से ज़्यादा ऐसे लोग मिले जो कोरोना वायरस के संपर्क में आए और ठीक भी हो गए।

यानी संकेत ये हैं कि दिल्ली की आधी से ज्यादा आबादी कोरोना के संपर्क में आकर ठीक भी हो चुकी है, तो सवाल यह है कि क्या दिल्ली में कोरोना के ख़िलाफ़ हर्ड इम्युनिटी आ गई है? हर्ड इम्युनिटी का मतलब कोरोना के खिलाफ एक तरह की आंतरिक सुरक्षा से है, क्योंकि व्यक्ति के शरीर में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडीज बन गई हैं क्योंकि वो वायरस/बीमारी के संपर्क में आ चुका है। इस सीरो सर्वे के नतीजे कल सामने आएंगे।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img