03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर फटने से 8 की मौत, 20 घायल

Spread the love

एफएनएन, संगारेड्डी: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पशमिलाराम औद्योगिक क्षेत्र में एक भयानक हादसा हुआ. सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में रिएक्टर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई. इस हादसे में अब तक 8 मजदूरों की मौत हो चुकी है. और 20 से अधिक कर्मचारी घायल हुए हैं.

तेज धमाके से उड़ी बिल्डिंग, कर्मचारी 100 मीटर दूर गिरे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिएक्टर में हुए धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. विस्फोट इतना तीव्र था कि कई कर्मचारी 100 मीटर दूर तक जाकर गिरे. बिल्डिंग का उत्पादन विभाग पूरी तरह से ढह गया, जबकि एक अन्य इमारत को भी गंभीर नुकसान पहुंचा.

8 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
इस हादसे में अब तक 8 मजदूरों की मौत हो चुकी है. इनमें से पांच की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. 20 से अधिक कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत नाज़ुक है. सभी को नजदीकी सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

11 दमकल गाड़ियां मौके पर, राहत कार्य जारी
घटना के बाद 11 दमकल गाड़ियां और राहत टीम मौके पर पहुंच गईं. आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं. मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका है, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया गया है.

जिला प्रशासन सक्रिय, जांच के आदेश
संगारेड्डी कलेक्टर प्रवीण्या और एसपी परितोष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बचाव दल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की जाएगी जो यह पता लगाएगी कि रिएक्टर फटने की असली वजह क्या थी.

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
इस दुर्घटना ने एक बार फिर फैक्ट्रियों में सुरक्षा प्रोटोकॉल की गंभीरता को सामने ला दिया है. स्थानीय सूत्रों का कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के मानक सही तरीके से लागू नहीं किए गए थे.

जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
इस दर्दनाक हादसे ने न केवल कई परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि प्रशासन को भी सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है. यदि समय रहते सुरक्षा उपाय अपनाए गए होते, तो यह जानलेवा हादसा टाला जा सकता था. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Hot this week

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img