03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम वैशाली ठक्कर का मिला शव, फांसी लगा खुदकुशी; सुसाइड नोट बरामद

एफएनएन,इंदौर :टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर का शव उनके घर में मिला है। कहा जा रहा है कि कि वैैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मध्य प्रदेश के इंदौर में अभिनेत्री वैशाली ठक्कर रह रही थीं, कहा जा रहा है कि वहीं पर उन्होंने सुसाइड किया है। वैशाली ठक्कर मशहूर टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा चर्चित धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ में भी वो नजर आ चुकी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। मशहूर एक्ट्रेस की मौत ने सबको सन्न कर दिया है। वैशाली का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने के बाद तेजाजी नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि वैशाली करीब एक साल से इंदौर में रह रही थीं।अभी हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो ‘दिल जिगर नजर क्या है मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं’ गाने को गुनगुनाती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो में वो मुस्कुरा रही थीं और खुश नजर भी आ रही थीं। बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करती थीं।अब अचानक उनकी डेड बॉडी मिलने से अब सभी हैरत में हैं। पिछले साल अप्रैल के महीने में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर रोका सेरेमनी का एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी थी कि उनकी सगाई हो गई है। उन्होंने अपने होने वाले पति का नाम डॉक्टर अभिनंदन सिंह बताया था। सगाई में परिवार के कुछ बेहद नजदीकी रिश्तेदार ही पहुंचे थे। अभिनंदन के बारे में बताया जा रहा है कि वो केन्या में एक डेन्टल सर्जन हैं। हालांकि फिर एक ही महीने बाद वैशाली ने सभी को बताया कि वो अभिनंदन सेस शादी नहीं रचा रही है। दोनों ने अपनी शादी कैंसिल कर दी थी। एक्ट्रेस ने रोका सेरेमनी का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट किया था।

Hot this week

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img