03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस नेता से दुर्व्यवहार के खिलाफ एसएसपी से मिलेंगे कांग्रेसी,भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगामःसीपी शर्मा

Spread the love

एफएनएन ,रूद्रपुर: महानगर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष सीपी शर्मा ने किच्छा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय के साथ विद्युत विभाग के अधिकारी द्वारा किये गये दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। श्री शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम होकर जनता की आवाज को कुचलने का काम कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रेस को जारी बयान में महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश पहले भी होती रही है लेकिन कांग्रेस ऐसी साजिशों और हथकण्डों से डरने वाली नहीं हैं। जनता की आवाज उठाने वालों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय जमीन से जुड़े हुए नेता है और जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं। किच्छा की एक बस्ती में बीपीएल कार्ड धारक अजीत मलिक का विद्युत बिल अत्यधिक आने पर गणेश उपाध्याय इस गरीब की मदद के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करने गये थे। लेकिन वहां विद्युत वितरण उपखण्ड अधिकारी दिनेश चन्द्र गुरूरानी समस्या का निराकरण करने के बजाय उल्टा कांग्रेस नेता पर भड़क उठे और गाली गलौच करते हुए अभद्र व्यवहार पर उतारू हो गये। उनका यह व्यवहार हिटलरशाही का परिचायक है। सीपी शर्मा ने कहा कि जनता की समस्या सुनना हर अधिकारी का प्रथम दायित्व है। समस्या को सुनने के बजाय अमर्यादित व्यवहार करना अधिकारी की हठधर्मिता को दर्शाता है। श्री शर्मा ने कहा कि एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अफसरशाही को जवाबदेह और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर बनाने के दावे करते हैं दूसरी तरफ जनता अधिकारी उनके आदेशों की खुलेआम तौहीन कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि गणेश उपाध्याय के साथ हुए दुर्व्यवहार की महानगर कांग्रेस कमेटी घोर भर्त्सना करती है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाने की कोशिश बंद नहीं हुई तो कांग्रेस आर पार की लड़ाई लड़ेगी। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता से दुर्व्यहार करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधि मण्डल जल्द ही एसएसपी से मिलकर मुकदमा दर्ज करने की मांग करेगा। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा।

Hot this week

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img