03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राइस मिल कारोबारी के घर लूट, पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Spread the love

एफएनएन ,रुड़की : रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पांच हथियारबंद नकापोश बदमाशों ने राइस मिल कारोबारी के घर धावा बोल दिया।बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को हथियारों से आतंकित किया। साथ ही घर में रखी नगदी व जेवरात लूट लिए। बदमाश जाते समय परिवार के लोगों को एक कमरे में बंद कर चले गए। बदमाशों ने करीब 10 लाख की लूट की है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास अमर विहार कॉलोनी है। कॉलोनी में राइस मिल कारोबारी मुजाहिद का घर है। शनिवार रात करीब 1:30 बजे पांच बदमाश राइस मिल कारोबारी के घर घुस आए। कारोबारी ने बताया कि जैसे ही उन्हें किसी के घर में घुसने की आहट हुई तो वह जाग गए। लेकिन इससे पहले कि वह कुछ कर पाते बदमाशों ने उन्हें तमंचे से आतंकित कर दिया। बदमाशों ने मुंह पर कपड़े लपेटे हुए थे। इसके बाद बदमाशों ने उनके पूरे घर को खंगाला। अलमारी बेड आदि खुलवाए। बदमाशों ने करीब दस लाख रुपए की नकदी व जेवरात लूट लिए। करीब आधा घंटा तक बदमाश घर पर रहे। बदमाशों ने जाते समय कारोबारी व उसकी पत्नी तथा तीन बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार ने जैसे-तैसे पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

 

Hot this week

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img