03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में कसरत तेज, सप्ताह भर में कैलेंडर जारी करने की तैयारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन , देहरादून: प्रदेश में भर्तियों को नई रफ्तार देने के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कसरत तेज कर दी है। सप्ताह भर में भर्तियों का कैलेंडर जारी करने की तैयारी के बीच आयोग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए कंपनी की तलाश शुरू कर दी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पास समूह-ग की 23 भर्तियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार भर्ती प्रक्रिया के समय से पूरा कराने पर जोर दे रहे हैं।दो दिन पहले आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने एक सप्ताह के भीतर भर्तियों का कैलेंडर जारी करने, अक्तूबर-नवंबर में तीन से चार भर्तियों के विज्ञापन और दिसंबर-जनवरी 2023 में तीन से चार भर्तियों की परीक्षाएं कराने की घोषणा की थी। इस कड़ी में अब आयोग ने इन भर्तियों के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कंपनी की तलाश शुरू कर दी है।आयोग ने इसके लिए टेंडर निकाला है, जिसके माध्यम से ऐसी कंपनी का चयन किया जाएगा जो आईटी एक्सपर्ट हो। उम्मीदवारों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल तरीके से करा सके, परीक्षा होने के बाद ऑनलाइन उत्तर पुस्तिका जारी करे और इस उत्तर पुस्तिका पर आपत्ति का मौका भी ऑनलाइन दे सके।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

Topics

haridwar में प्राच्य शोध संस्थान को मिलेगा नया स्वरूप, CM धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून : haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Ropeway प्रोजेक्ट्स को तेजी से...

UKPSC प्रवक्ता परीक्षा स्थगित: Physics और Civics एग्जाम टले, नई तारीख का इंतजार

एफएनएन, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा...

Haridwar Accident: बस से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस ने बचाई 5 जिंदगियां

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार में बड़ा हादसा टला : Haridwar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img