03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

मुरादाबाद : रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मुरादाबाद: मुरादाबाद हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांठ थाना क्षेत्र में उत्तराखंड के ऋषिकेश डिपो की बेकाबू रोडवेज बस ने आगे चल रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार महिला गंभीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं इस मामले में थाना पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बस को कब्जे में लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

मुरादाबाद के थाना कटघर के कोहिनूर तिराहा के ख्वाजा नगर निवासी मोहम्मद सिराज पुत्र मेराजुद्दीन अपनी पत्नी राबिया के साथ अपनी बाइक से शुक्रवार को दरगाह के निकट सहसपुर बॉर्डर से अपने घर को जा रहे थे। रास्ते में कामद पाठ तिराहा के पास लगभग 3:45 बजे पीछे से उत्तराखंड ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से बस चला कर बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार राबिया और मोहम्मद सिराज दोनों बाइक से गिर गए और घायल हो गए। राबिया के गंभीर चोट आने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना कांठ पुलिस ने मृतक महिला के पति की तहरीर के आधार पर आरोपी रोडवेज चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर बस को कब्जे में लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

Kumari Selja उत्तराखंड दौरे पर , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img