03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जंगली मशरूम लोगों की मौत का कारण बना, दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, पिथौरागढ़ : जागरूकता के बाद भी पिथौरागढ़ जिले में जंगली मशरूम खाने के मामले घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। जंगली मशरूम लोगों की मौत का कारण भी बना है। इसके बाद भी लोग इसे खाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। इस बार जंगली मशरूम खाने से चंडाक में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के मजदूर, उसकी पत्नी और दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द और दस्त से जूझते हुए सभी जिला अस्पताल पहुंचे। सभी को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।

जिला मुख्यालय के नजदीक चंडाक में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में मजदूरी करने वाला खटीमा निवासी हरपाल सिंह (45) पत्नी ओमवती (44), बेटा पवन (20) और बेटी निर्मला (18) के साथ किराये पर रहता है। बीते बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी ओमवती स्थानीय जंगल से जंगली मशरूम खोजकर लाई और शाम की सब्जी तैयार की। पूरे परिवार ने सब्जी खाई तो सभी पेट दर्द से कराह उठे और दस्त से जूझने लगे।

तबीयत अधिक बिगड़ने पर साथी मजदूरों ने सभी को बीते शुक्रवार की देर शाम जिला अस्पताल पहुंचाया। चारों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, चारों की हालत नाजुक बनी हुई है। अब भी सभी पेट दर्द और दस्त से जूझ रहे हैं। पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि चारों मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिले, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन गंभीरता से काम कर रहा है। सभी चिकित्सकों की गहन निगरानी में हैं।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Topics

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img