03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जानें, क्यों नहीं आई बैंक खाते में गैस सब्सिडी

एफएनएन, नई दिल्ली: रसोई गैस खरीदने वाले उपभोक्ताओं के खाते में मई से अब तक सरकार द्वारा बैंक खातें में सब्सिडी जमा नहीं कराई गई है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं की इस परेशानी को दूर करने के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ट्विट कर जानकारी दी है, ताकि उपभोक्‍ताओं की चिंता दूर हो सके।

gas1_

कीमतों में गिरावट है मुख्य वजह

मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि मई 2020 से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आने से इनकी कीमत में सब्सिडी का कोई हिस्‍सा नहीं था, इसीलिए मई, 2020 से अब तक आपूर्ति किए गए एलपीजी सिलेंडर के लिए कोई भी सब्सि‍डी का ट्रांसफर उपभोक्‍ता के सीधे बैंक खातों में नहीं किया गया है। बता दें कोरोना वायरस की वजह से मई और जून में एलपीजी सहित विभिन्‍न पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में गिरावट का रुख था, लेकिन जून मध्‍य में लॉकडाउन खुलने के साथ ही आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गईं और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में सुधार आने लगा। लॉकडाउन के दौरान गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार तीन बार कटौती की गई थी, जिससे इसकी कीमत 277 रुपये तक घट गई थी।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img