03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना ने ले ली बरेली के प्रसिद्ध व्यवसायी की जान

  • ओमकार नाथ अग्रवाल का महामारी से लंबी लड़ाई के बाद निधन
  •  गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • सैमसंग मोबाइल के वितरक होने के साथ ही गैस एजेंसी और स्कूल के संचालक भी थे अग्रवाल

एफएनएन, बरेली: कोरोना एक के बाद एक कर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। रविवार को शहरवासी कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के भाई के मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि प्रसिद्ध व्यवसायी ओमकार नाथ अग्रवाल के मौत की खबर आ गई। अग्रवाल ने सोमवार सुबह गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। पिछले दिनों रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद अग्रवाल को दिल्ली रेफर किया गया था।

कोरोना संक्रमण से अब बरेली कराह रहा है। अब तक यहां 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को एक और बुरी खबर मिलने से लोग हतप्रभ हैें। लोगों की दहशत का माहौल यह है कि अब व्यापारी खुद ही अपनी दुकानों को बंद करने की घोषणा कर रहे हैं। ओमकार नाथ अग्रवाल के मौत की खबर से व्यापार मंडल में शोक की लहर दौड़ गई है। अग्रवाल की अयूब खां चैराहे पर सैमसंग मोबाइल की डिट्रीब्यूटरशिप है। गैस एजेंसी के मालिक होने के साथ ही वह एक स्कूल भी संचालित करते थे।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img