03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आजम खान ने क्यों की मायावती की तारीफ, बसपा में शामिल होने की सूचनाएं आ रही

एफएनएन, रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के बसपा में शामिल होने की सूचनाएं आ रही हैं. इस तरह की चर्चाओं से बाजार गर्म है तो वहीं आजम खान ने मीडिया से बात करते हुए इन सभी अटकलों पर विराम लगाया और उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रशंसा की.

मायावती बड़े जनसमूह की नायक हैं: आजम खान ने कहा कि मायावती एक बड़े जन समूह की नायक है और मैं एक छोटा कार्यकर्ता हूं. आगे उन्होंने कहा मैं ही नहीं बल्कि पूरा देश उनका सम्मान करता है और वह इस सम्मान के लायक भी है और हम उनकी इज्जत और एतराम करते हैं. आजम खान ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उनको कोई ऐसी खबर मिली है जिस से उन्हें दुख पहुंचा तो मैं इसके लिए मुझे अफसोस है. आज़म खान ने कहा मेरे काशीराम जी से से बड़े अच्छे ताल्लुक थे. वह मुझसे मिलने सुबह को 4 बजे आया करते थे और मुलाकात करके फिर वे चले जाते थे.

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान से सवाल किया गया कि उनके बसपा में जाने की सूचनाएं उड़ रही है. इस पर आजम खान ने कहा मैं इस बात के लिए अपना थोड़ा दुख व्यक्त करूंगा. उन तक क्या खबर पहुंची यह मैं नहीं जानता क्योंकि मैं ही नहीं बल्कि पूरा देश उनका बहुत सम्मान करता है. वह इस सम्मान के काबिल भी हैं. वे मुख्यमंत्री रही हो या न रही हो, इससे कोई लेना-देना नहीं लेकिन वह एक बड़े जन समूह की नायक है.

आगे उन्होंने कहा अगर उन्हें मीडिया के माध्यम से कोई ऐसी खबर मिली है जिससे उन्हें दुख पहुंचा हो तो मुझे इसके लिए अफसोस है. आजम खान ने कहा वह एक बड़ी सियासत हैं और मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं. आजम खान ने कहा उनका ताल्लुक काशीराम से ज्यादा रहा है ये बात शायद किसी को नहीं पता है, काशीराम सुबह 4 बजे उनके यहां जाते थे. उन्हें मालूम था कि आजम फजर की नमाज पढ़ते हैं इसलिए वे उसी वक्त आते थे फिर आधा एक घंटा दोनों बात करते फिर काशीराम घर चले जाते थे.

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img