03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हुड़दंग करने पर टोका तो बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटकर की एसआई रमेश की हत्या

Spread the love

एफएनएन, हिसार : हरियाणा के हिसार में एसआई रमेश की हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है. ये वारदात गुरुवार रात 11.30 बजे की है. बताया जा रहा है कि कुछ युवक हुड़दंग कर रहे थे. सब इंस्पेक्टर रमेश ने उन युवकों को हुड़दंग करने से रोका. ये बात युवकों को नागवार गुजरी और उन्होंने सब इंस्पेक्टर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. युवकों ने एसआई को ईंट भी मारी. जिससे उनकी मौत हो गई.

हिसार में पुलिसकर्मी की हत्या: इस वारदात के बाद आरोपी अपनी कार और बाइक को छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है. आरोपियों की तलाश करने के लिए पुलिस जुटी हुई है. पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं.

10 साल से ADGP ऑफिस में तैनात थे सब इंस्पेक्टर रमेश: बता दें करीब 57 वर्षीय सब इंस्पेक्टर रमेश की जनवरी में रिटायरमेंट होनी थी. मिली जानकारी के मुताबिक एडीजीपी ऑफिस में 10 साल से तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ढाणी श्यामलाल की गली नंबर-3 में परिवार के साथ रहते थे. सब इंस्पेक्टर रमेश लंबे समय से पुलिस विभाग में तैनात थे. परिवार के कई अन्य लोग भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं.

हुड़दंग करने से रोका तो कर दी पुलिसकर्मी की हत्या: बताया जा रहा है कि रात 10:30 बजे कुछ युवक हुड़दंग और गाली गलौज कर रहे थे. शोर शराबा होने पर सब इंस्पेक्टर रमेश घर से बाहर निकले. उन्होंने युवकों को हुड़दंग करने से रोका. उस समय तो युवक चल गए. एक घंटे बाद कई युवक कार व बाइक पर आए. उन्होंने रमेश के घर के सामने गाली गलौज करना शुरू कर दी.

Hot this week

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img