03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

मातम में बदली शादी की खुशियां, बरातियों की कार जंगल में पलटी, तीन महिलाओं की मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, ऊधम सिंह नगर : शक्तिफार्म से बरातियों को लेकर जा रही कार के पूरनपुर पीलीभीत स्थित हरिपुर के जंगल में अनियंत्रित होकर पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चालक समेत सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

मंगलवार की शाम को ग्रामसभा बैकुंठपुर निवासी दीपांकर सरकार अपने पुत्र नरोत्तम सरकार के विवाह के लिए कई गाड़ियों में बरातियों को लेकर चंदिया हजारा के राहुल नगर के लिए निकले। रात करीब नौ बजे बरातियों से भरी एक कार हरिपुर के जंगल में सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटकर गड्ढे में जा गिरी। कई बार पलटने के बाद कार पेड़ से टकराई।
दुर्घटना में कार सवार रुदपुर, शक्तिफार्म निवासी रेणुका रानी (70), बैकुंठपुर निवासी कंचन सरकार (64) और बैकुंठपुर निवासी विशाखा मंडल (65) की मौत हो गई। जबकि कार में सवार नारायण प्रमाणिक (30), गणेश मंडल (21), निहाल मुखर्जी (19), गोविंद (42), मनीष मंडल (14), उमेश सरकार (20), दिपांकर मंडल (17) घायल हो गए। अफरा तफरी के बीच उन्हें सीएचसी पीलीभीत में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मृतका रेणुका रानी दूल्हे की सगी नानी थी, जबकि कंचन सरकार व विशाखा मंडल दूल्हे की दादी लगती थीं। मौत की घटना के बार परिवार में कोहराम मच गया।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली पल-पल की जानकारी

रात को घटना की जानकारी होते ही कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी से फोन पर वार्ता कर घटना की पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्होंने घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराई। इधर, मंत्री के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता सभी पीड़ित परिवारों से मिलने उनके घर पर पहुंचे और उन्हें हर संभव मदद के साथ मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। वहां पर पूर्व डीसीबी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रमाणिक, मयंक अग्रवाल, राघव सिंह, दीपक कालड़ा, रवि मजूमदार, विजय बागला, अमल मंडल आदि थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img