03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विष्णु देव साय : सरपंच से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तक का सफर, आदिवासियों के बड़े नेता

Spread the love

एफएनएन, रायपुर : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजनीति में नया नाम नहीं है। वह छत्तीसगढ़ के एक बड़े आदिवासी नेता माने जाते हैं, साथ ही आदिवासी समुदाय में भी उनकी अच्छी पैठ भी है। उनका जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले के बगिया गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। 10वीं तक की पढ़ाई कुनकुरी स्थित लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से करने के बाद साय का राजनीतिक कैरियर सरपंच के तौर पर शुरू हुआ। वे बगिया गांव के निर्विरोध सरपंच चुने गए।

विष्णु देव साय ने 1990 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 1998 तक वह विधायक रहे। 1999 में उन्होंने पहला लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2004 में वह दोबारा सांसद चुने गए। इसके बाद 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे। मोदी दो सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें इस्पात और खनन मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया। वह कांग्रेस सरकार में भी विभिन्न समितियों के सदस्य रहे हैं।

अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम मुहर, चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने सुनाया फैसला

वर्ष 2006 में उन्हें छत्तीसगढ़ का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया,वहीं 2011 में वह दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। 8 जुलाई 2023 को उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया गया। अब छत्तीसगढ़ के नए सीएम की घोषणा के साथ ही उनके शपथ ग्रहण की तैयारी भी शुरू हो गई है।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img