03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विस भर्ती धांधली : बैकडोर से भर्ती हुए 100 और कर्मचारी बाहर, व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे बर्खास्तगी पत्र

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय ने बैकडोर से भर्ती हुए करीब 100 और कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्हें विभिन्न माध्यमों से बर्खास्तगी पत्र भेजे गए हैं। व्हाट्सएप पर भी पत्र भेजे गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी का कहना है कि विधानसभा में करीब 172 कर्मचारी हैं, जिन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। अब यह आकलन किया जाएगा कि विधानसभा के लिए कितने कर्मचारियों की आवश्यकता होगी।

  • विधिक राय के बाद ही नियमित कर्मचारियों पर निर्णय

उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से 2012 के दौरान तदर्थ नियुक्ति के माध्यम से नियमित हुए कर्मचारियों के बारे में जल्द विधिक राय ली जाएगी। कमेटी ने विधि राय लेने की सिफारिश की है। विधिक राय मिलती है कि कार्रवाई से फायदा होगा तो जांच कराई जाएगी

  • कर्मचारियों की जल्द शुरू होगी ट्रेनिंग

स्पीकर ने कहा कि सभी कर्मचारियों की जल्द ट्रेनिंग शुरू होगी। विधानसभा सत्र का संचालन होना है। विधायी कार्य होने हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि 172 कर्मचारी ही काफी हों।

  • सरकार सही दिशा में काम कर रही

अंकिता हत्याकांड के मामले में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सही दिशा में काम कर रही है। युवा मुख्यमंत्री ने तेजी से कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि हम सभी व मुख्यमंत्री उत्तराखंड की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।

  • गैरसैंण में सत्र होगा

स्पीकर ने कहा कि गैरसैंण हमारी ग्रीष्मकालीन राजधानी है और वहां विधानसभा सत्र होना चाहिए। इस बार वहां सत्र अवश्य होगा। पिछली बार बहुत अधिक संख्या पर्यटक व श्रद्धालुओं के आए, जिस वजह से सत्र नहीं हो सका। लेकिन अब हम सत्र करेंगे साथ अन्य गतिविधियों के लिए भी करेंगे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img