03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकड़ा चौकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, पीरुमदारा चौकी में तैनाती के दौरान आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सितारगंज की सरकड़ा चौकी के इंचार्ज कविंद्र शर्मा फंस गए हैं। सरकार ने उनके खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता लग सकेगा लेकिन कविंद्र शर्मा अभी चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात हैं।

आपको बताते चलें कि कविंद्र शर्मा नैनीताल जिले की पीरुमदारा चौकी के इंचार्ज भी रहे हैं। उत्तराखंड शासन के अपर सचिव ललित मोहन रयाल की ओर से इस संबंध में निदेशक सतर्कता अधिष्ठान को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। कविंद्र पर आरोप है कि पीरुमदारा चौकी में तैनाती के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की।

उन पर लगे आरोपों के संबंध में खुली जांच किए जाने की संस्तुति की गई थी। राज्य सतर्कता समिति की संस्तुति पर 16 जनवरी को उन पर खुली विजिलेंस जांच करने का निर्णय लिया गया था। इस मामले में 3 माह के भीतर शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img