03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में कई स्थानों पर भूकंप के हल्के झटके

Spread the love
  • देहरादून, हरिद्वार में भी दिखा असर, तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यूड मापी गई
  • पृथ्वी के 10 किमी नीचे था केंद्र, लोग घरों से निकल आए, नुकसान की खबर नहीं

एफएनएन, हरिद्वार। उत्तराखंड में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र पृथ्वी के 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है। भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए। हरिद्वार जिले में सोमवार सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। देहरादून में भी भूकंप का असर देखा गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यूड मापी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतूरा ने भूकंप आने की पुष्टि की है।

भूकंप के झटकों को सात सेकेंड तक महसूस किया गया। मौसम विभाग के रिसर्च सुपरवाइजर नरेंद्र रावत ने बताया कि हरिद्वार समेत प्रदेश के कुछ अन्य क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मसूरी समेत राज्य के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में भी हल्के झटके महसूस किये गये हैं। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में इसकी तीव्रता तीन से कम रहने के कारण झटके आंशिक रूप से महसूस किए गए। इससे नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वहीं, आइआइटी रुड़की के विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तराखंड हमेशा से ही भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी भूकंप की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img