03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चंपावत में नायब तहसीलदार, महिला पुलिस कर्मी समेत पांच कोरोना संक्रमित, हड़कंप

Spread the love
  • पांचों आइसोलेट किए गए, तहसील परिसर को सैनिटाइज कराया, सभी कर्मियों की कोरोना जांच के आदेश

एफएनएन, चम्पावत। जनपद चम्पावत में कोरोना महामारी का खतरनाक असर  एक ​बार फिर से बढ़ने लगा है। लोहाघाट के नायब तहसीलदार और टनकपुर बनबसा की एक महिला पुलिस कर्मी समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

एसडीएम आरसी गौतम के मुताबिक नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी का पूर्व में एंटीजन टेस्ट किया गया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट नॉर्मल आई थी। बाद में उन्हें हल्के बुखार की शिकायत हुई तो उनका आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजा गया। उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि रविवार देर शाम आई रिपोर्ट में नायब तहसीलदार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। डॉ.जुनैद ने बताया कि नायब तहसीलदार को आइसोलेट कर दिया गया है। इधर एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि नायब तहसीलदार के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद तहसील और एसडीएम कार्यालय परिसर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जाएगी।

लोहाघाट के नायब तहसीलदार और बनबसा थाने की महिला पुलिस कर्मी समेत टनकपुर, बनबसा के कुल पांच नए लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद उमर के मुताबिक 27 नवंबर को संयुक्त चिकित्सालय में की गई आरटीपीसीआर सैंपलिंग की रिपोर्ट में बनबसा थाने की महिला पुलिस कर्मी और एक अन्य व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं टनकपुर के तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। बकौल चिकित्साधिकारी, इन पांचों संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img