03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चर्चित कवि मंगलेश डबराल कोरोना संक्रमित, हालत गंभीर

  • ‘साहित्य अकादमी’ से सम्मानित डबराल का तंगहाली के बीच गाज़ियाबाद में चल रहा इलाज
  • बेटी अल्मा कर रहीं देखभाल, सोशल मीडिया पर अपील-मदद को बढ़ाएं हाथ

एफएनएन, गाज़ियाबाद। हिंदी के प्रसिद्ध कवि व साहित्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित मंगलेश डबराल कोरोना से जूझ रहे है। मंगलेश डबराल की हालत गंभीर बतायी जा रही है। चार दिन पहले उन्हें गाज़ियाबाद के वसुंधरा के सेक्टर 4 में स्थित ली क्रेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। फेफड़ों में संक्रमण और निमोनिया होने से डाक्टर उनकी हालत ज्यादा गंभीर बता रहे हैं। पुत्री अल्मा डबराल अस्पताल में अकेले ही उनकी देखभाल कर रही हैं।

जन कवि डबराल की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण इलाज में भी दिक्कतें आ रही हैं। कोरोना से संक्रमित मंगलेश डबराल के लिए आर्थिक सहायता का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संदेश में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे लोकप्रिय कवि को जीवनदान देने के लिए खुले दिल और दोनों हाथों से मदद की भावपूर्ण अपील करते हुए उनकी बेटी अल्मा डबराल के बैंक एकाउंट की डिटेल भी दी गई है। मूलतः टिहरी गढ़वाल के काफलपनी निवासी मंगलेश डबराल का कविता संग्रह ‘पहाड़ पर लालटेन’ बहुत लोकप्रिय है। इसके अलावा उनके अन्य कविता संग्रह ‘घर का रास्ता’, ‘हम जो देखते हैं’, ‘आवाज भी एक जगह है’ भी खूब चर्चित रहे हैं। 72 वर्षीय मंगलेश डबराल ‘जनसत्ता’ अखबार में साहित्य संपादक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनके कविता संग्रहों का अंग्रेजी, रूसी, जर्मनी आदि भाषाओं में अनुवाद भी हो चुका है। मंगलेश डबराल ने देहरादून में शिक्षा ग्रहण की है।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img