उत्तराखंड में 29 से लॉकडाउन का सीएम ने किया खंडन, कहा- भ्रम न फैलाएं

  • कहा-एक टीवी न्यूज चैनल लाकडाउन की भ्रामक खबर चला रहा, सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है 

एफएनएन, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में आगामी 29 नवंबर से आंशिक लाकडाउन या साप्ताहिक बंदी की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने एक समाचार टीवी चैनल में दिखाई जा रही इस खबर का खंडन करते हुए यह ट्वीट किया है।  ट्वीट में श्री रावत ने कहा है कि ‘कृपया इस तरह की अफ़वाहों पर ध्यान ना दें- सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। आपसे आग्रह है कि ऐसी भ्रामक खबरें फैलाने से बचें!’
दून उद्योग व्यापार मंडल ने किया साप्ताहिक बंदी का समर्थन
वैश्विक महामारी कोरोना के एक बार फिर से तेजी से पांव पसारने के बाद दून उद्योग व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर साप्ताहिक बंदी के दौरान बड़े मॉल्स आदि प्रतिष्ठानों को भी बंद रखने का आग्रह किया। कहा, साप्ताहिक बंदी के आदेश केवल छोटे और मंझोले व्यापारियों पर ही लागू न हों।

माल और पर्यटन स्थल भी बंद रखने पर जोर

दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि व्यापारी कोरोना को लेकर शासन-प्रशासन के साथ हैं। बाजारों के साथ पर्यटन स्थलों को भी अगले कुछ सप्ताह तक हर रविवार को बंद रखा जाए। ताकि कोरोना के फैलाव को असरदार ढंग से रोका जा सके।

कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि साप्ताहिक बंदी का पालन व्यापारी तभी करेगा जब सभी मॉल आदि बड़े प्रतिष्ठान भी बंद हों। महामंत्री सुनील मैसोन ने कहा कि व्यापारी अपने व्यापार के साथ ही ग्राहक की भी चिंता करता है। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की कि वह भी अपनी ओर से पूरी सुरक्षा अपनाएं।

 

 

Hot this week

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग आज से ओपन

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू...

Topics

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img