03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड बनेगा स्पोर्ट्स हब, प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे खेलो इंडिया के खेल सेंटर, तैयार होंगे खिलाड़ी

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में अब हॉकी के खिलाड़ियों का अलग से प्रशिक्षण शिविर लगेगा। खेल निदेशालय ने हॉकी के खेलो इंडिया सेंटर के लिए मंजूरी दे दी है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में खेलो इंडिया योजना के तहत एथलेटिक्स, फुटबॉल सहित आठ खेलों के खेलो इंडिया खेल सेंटर खोले जाएंगे।

खेलो इंडिया योजना के तहत अब प्रदेश के सभी जिलों में खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में बन रहे हॉकी मैदान में खेलो इंडिया खेल सेंटर खोले जाने का प्रस्ताव खेल विभाग ने भेजा था। इस पर अब मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही खेल निदेशालय ने प्रदेश के सभी 13 जिलों में खेलो इंडिया खेल सेंटर के संचालन की स्वीकृति दी है। इस संबंध में खेल निदेशक जितेंद्र कुमार सोनकर ने आदेश भी जारी कर दिया है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इन खेल सेंटरों में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से साई एनएसआरसी लखनऊ के माध्यम से धनराशि दी जाएगी। यहां प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों का डाटा भी साई के पोर्टल पर दर्ज होगा।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow
  • कहां किस खेल का सेंटर खुलेगा

चमोली जिले में गोपेश्वर, चंपावत के टनकपुर, पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार और टिहरी गढ़वाल के मुनि की रेती ढालवाला में फुटबॉल का खेलो इंडिया सेंटर खोला जाएगा। जबकि अल्मोड़ा, नैनीताल के गौलापार स्टेडियम हल्द्वानी में हॉकी, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम में एथलेटिक्स के खेलो इंडिया सेंटर खुलेंगे। वहीं बागेश्वर में बॉक्सिंग, देहरादून में जूडो, हरिद्वार में कुश्ती, रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में हैंडबॉल का सेंटर खुलेगा।

Hot this week

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Topics

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img