03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : एलटी भर्ती को यूकेएसएसएससी की क्लीनचिट, अधिसूचना जारी, इन भर्तियों पर आज होगा फैसला

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर सहायक अध्यापक एलटी भर्ती को क्लीनचिट दे दी है। आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नौ जनवरी 2023 से लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन शुरू किया जाएगा। आयोग के फैसले से चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। सात अन्य भर्तियों पर आयोग आज फैसला लेगा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, कला, व्यायाम, गृह विज्ञान, वाणिज्य, संगीत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली विषय में एलटी शिक्षकों के 1431 पदों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आठ अगस्त 2021 को लिखित परीक्षा कराई थी।

परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद आयोग ने 590 अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यान भी कर दिया था। पेपर लीक विवादों में आने के बाद चयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। आयोग ने एलटी समेत आठ भर्तियों की जांच के लिए पूर्व आईएएस एसएस रावत की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट सौंपने के बाद आयोग ने विधिक राय लेकर एलटी भर्ती को क्लीन चिट दी है।

  • 19 जनवरी तक चरणबद्ध ढंग से होगा सत्यापन

चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन संबंधित जानकारी आयोग की ओर से वेबसाइट अपलोड की जा रही है। सत्यापन का कार्य नौ से 19 जनवरी तक चलेगा। इसमें अभ्यर्थियों के क्रमांक नंबर के आधार पर अलग-अलग तारीख में आयोग कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

  • इन भर्तियों पर आज होगा फैसला

वैयक्तिक सहायक के 600, कनिष्ठ सहायक के 700, पुलिस रैंकर्स के 250, वाहन चालक के 164, कमशाला अनुदेशक के 167, मत्स्य निरीक्षक के 26, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार के 272 पदों पर आयोग आज फैसला लेगा।

आठ भर्तियों पर विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट पर विचार विमर्श करने के बाद आयोग ने एलटी भर्ती की अधिसूचना जारी की है। शेष सात भर्तियों पर जल्द ही आयोग की ओर से निर्णय लिया जाएगा।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img