03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: गंगोत्री हाईवे पर भिड़े दो टेंपो ट्रैवलर, यात्रियों में मची चीख पुकार

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी: गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा इस बार पीक पर चल रही है. सोमवार को गंगोत्री हाईवे पर एक बड़ा हादसा तब टला जब दो वाहनों की आपसी टक्कर के कारण एक ट्रैंपो ट्रैवलर मोबाइल की फाइबर लाइन के खंभे से जा टकराया. यह हादसा गंगोत्री हाईवे पर जांगला के समीप हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर वाहन खंभे से नहीं टकराता तो वह सीधा भागरथी नदी में गिरता. जिससे एक बड़ा हादस हो सकता था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह राजस्थान के यात्रियों से भरा एक ट्रैंपो ट्रैवलर गंगोत्री की ओर जा रहा था. तभी जांगला के समीप संकरी सड़क होने के कारण सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई. ट्रैंपो ट्रैवलर खाई की ओर होने के कारण सड़क किनारे लगे मोबाइल की फाइबर लाइन के खंभे से जा टकराया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया अगर ट्रैंपो ट्रैवलर वाहन खंभे से नहीं टकराता तो वह करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरता. जिससे बड़ी दुघर्टना हो सकती थी.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रैफिक सुचारू कर यात्रियों को अन्य वाहनों से गंगोत्री दर्शन के लिए भेजा. घटना में किसी यात्री के चोट नहीं आई है. जिससे सभी यात्री सुरक्षित बच गए. एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया घटना सुबह की थी. सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं. मौके पर पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला है. उन्होंने सभी वाहन चालकों से सांकरी सड़क पर धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की.

पढे़ं- चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 31 मई तक बंद, श्रद्धालुओं और वाहनों को लेकर भी बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img