03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : आज थम जाएगा प्रचार का शोर, मोदी- योगी और शाह समेत दिग्गज लगाएंगे चुनाव प्रचार में जोर

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानी आज भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत अन्य स्टार प्रचारकों को मोर्चे पर उतारा है। पीएम मोदी सात फरवरी से लगातार राज्यवासियों से रूबरू हो रहे हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य स्टार प्रचारकों की सभाओं के कार्यक्रम लगाए हैं।

भाजपा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में स्टार प्रचारकों को उतारने की रणनीति अपनाई है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को भुनाने के मद्देनजर पार्टी ने पहले उनकी दो वर्चुअल सभाओं के माध्यम से माहौल बनाया और अब उनकी फिजिकल सभाओं का सिलसिला शुरू किया गया है। भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को किस तरह से मोर्चे पर लगाया है, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि दो दिनों में ही गृह मंत्री अमित शाह की दो दर्जन से ज्यादा सभाएं हो चुकी हैं।

  • अमित शाह की धनोल्टी में जनसभा

अब जबकि चुनाव प्रचार कोकुछ ही घंटे शेष रह गए हैं तो इस दौरान भी स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ सभाएं निर्धारित की गई हैं। शनिवार को रुद्रपुर में प्रधानमंत्री की सभा होनी है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाह का धनोल्टी में सभा के बाद हरिद्वार में गंगा पूजन कार्यक्रम और शाम को देहरादून जिले के रायपुर व सहसपुर में सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यमकेश्वर, सल्ट व रामनगर में सभाओं को संबोधित करेंगे।

  • गढ़वाल में रहेंगे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को कोटद्वार, थलीसैंण, टिहरी व रुड़की में सभाओं को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने को जुटेंगे। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य नेता भी लगातार सभाओं को संबोधित करने के साथ ही घर-घर जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img