03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने हरीश रावत पर साधा निशाना, कहा- तुम तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाओगे

Spread the love

एफएनएन, लालकुआं : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत रणछोड़ दास हैं। उनके लिए यही कह सकते हैं कि तुम तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाओगे। वैसे भी कांग्रेस के लिए उनका चार धाम सिर्फ गांधी-वाड्रा परिवार है।

शुक्रवार की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लालकुआं में मोहन सिंह बिष्ट के लिए सभा कर नैनीताल में प्रत्याशी सरिता आर्य के समर्थन को पहुचे। यहां सभाओं में उन्होने कहा कि अब तक कई जगह से हार के बाद हरीश रावत लालकुआं चुनाव लड़ने आये है। बार-बार हारने के बाद उनका नाम हार दा पड़ गया है। वह इस बार भी यह रिकार्ड कायम करेंगे।

नैनीताल में सीएम चौहान ने कहा कि कांग्रेस के चार धाम सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व राबर्ट वाड्रा हैं। हरीश रावत भी वंशवाद पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें सिर्फ अपने परिवार की चिंता है उत्तराखंड की नहीं। कांग्रेस के घोषणापत्र में 40 हजार परिवारों को पांच लाख देने के वादा छलावा है। कांग्रेस बता दे कि क्या  राजस्थान, छत्तीसगढ़ , पंजाब में किसी परिवार को यह राशि दी। वहां के बेरोजगारों को रोजगार दिया।

शिवराज ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कांग्रेस खत्म करने की बात कही थी] लेकिन जवाहर लाल नेहरू ने उनकी बात नहीं मानी। अब गांधी जी का सपना पूरा करने का संकल्प राहुल गांधी ने लिया है। राहुल को मानसिक रूप से छह साल का बताते हुए कहा कि उनको पता ही नहीं चलता बोल क्या रहे। कब विदेश चले जाएं पता ही नहीं चलता।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img