03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand तकनीकी विश्वविद्यालयों में संविदा कर्मचारियों का मामला : हाईकोर्ट सख्त, रजिस्ट्रारों से मांगा जवाब

एफएनएन, नैनीताल : Uttarakhand के तकनीकी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध संस्थानों में संविदा कर्मचारियों को हटाए जाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने अपने पूर्व आदेश का पालन न किए जाने पर विश्वविद्यालयों और तकनीकी कॉलेजों के रजिस्ट्रारों से जवाब मांगा है।

मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि पहले स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि नियमित नियुक्तियां होने तक कार्यरत संविदा कर्मचारियों को सेवामुक्त नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद कर्मचारियों को हटाए जाने पर अदालत ने नाराजगी जताई।

कोर्ट ने संबंधित रजिस्ट्रारों को निर्देश दिया है कि वे मंगलवार, 4 अगस्त तक शपथपत्र दाखिल कर यह बताएं कि न्यायालय के आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया। यदि संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो उन्हें स्वयं अदालत में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना होगा।

इससे पहले भी हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया था कि जिन पदों पर संविदा कर्मचारी पहले से कार्यरत हैं, उन पदों पर नए संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जा सकती। अदालत का उद्देश्य नियमित भर्ती होने तक वर्तमान कर्मचारियों की सेवाएं बनाए रखना था।

क्या है पूरा मामला ?

गौरव सेमवाल समेत अन्य याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया कि 28 मई 2026 को राज्य सरकार ने शासनादेश जारी कर विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही थी। इसके बाद तकनीकी शिक्षा विभाग ने भी संविदा कर्मचारियों की सेवाएं वर्ष 2026 तक बढ़ाने के निर्देश जारी किए थे।

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित विश्वविद्यालय ने 16 जून 2026 को नया आदेश जारी कर संविदा कर्मचारियों का अनुबंध समाप्त करने और उन्हीं पदों पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया, जो न्यायालय के पूर्व आदेशों के विपरीत है।

अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी, जहां अदालत आदेशों के अनुपालन और आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगी।

Hot this week

Kedarnath Sanctum के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मंदिर समिति सख्त; दोषियों पर होगी कार्रवाई

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Sanctum केदारनाथ धाम के गर्भगृह...

806 Gram Heroin के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ से ज्यादा

एफएनएन, अंबाला : 806 Gram Heroin सीआईए-2 अंबाला पुलिस...

Mohabbewala में सीमेंट लदा 16 टायरा ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत, दो घायल

एफएनएन, देहरादून : Mohabbewala देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में...

Topics

806 Gram Heroin के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ से ज्यादा

एफएनएन, अंबाला : 806 Gram Heroin सीआईए-2 अंबाला पुलिस...

Mohabbewala में सीमेंट लदा 16 टायरा ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत, दो घायल

एफएनएन, देहरादून : Mohabbewala देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में...

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img