एफएनएन, देहरादून : Mohabbewala देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से लदा 16 टायर वाला बड़ा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान पास से गुजर रही एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई।
हादसे में दो लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने राहत और बचाव में मदद की।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।








