03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : औली में दो दिन से लगातार हो रही बर्फबारी, जमी दो फीट से ज्यादा बर्फ, भारी संख्या में पहुंचे पर्यटक

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार खराब बना हुआ है। औली में लगातार दो दिन से बर्फबारी हो रही है। औली में अब तक दो फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। वहीं, स्कीइंग स्लोप पर पर्यटक जकर स्कीइंग का लुत्फ उठा रहे हैं।

बर्फबारी के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंच रहे हैं। सोमवार को करीब 500 पर्यटक औली पहुंचे और बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटकों ने एक दूसरे पर बर्फ के गोले बनाकर फेंके तो कुछ बर्फ से स्नो मैन बनाकर झूम उठे। औली में इस वर्ष की दूसरी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे भी खिल गए हैं।

इस साल काफी लंबे इंतजार के बाद पहाड़ों में बर्फबारी हुई है। नए साल पर भी पर्यटक बर्फबारी का इंतजार करते रह गए। लेकिन अब जैसे ही औली में बर्फ पड़ी पर्यटकों ने यहां का रुख करना शुरू कर दिया।
Uttarakhand Weather Heavy Snowfall In Auli From Two Days Continue Tourist Happy to See Beautiful Visuals

वहीं, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी के गांवों में रविवार रात तक बर्फबारी हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।
आज भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img