03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : नैनीताल हाईकोर्ट की नई मुख्य न्यायाधीश होंगी रितु बाहरी, विपिन सांघी की लेंगी जगह

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली कॉलिजियम ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की न्यायधीश रितु बाहरी को उत्तराखंड हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे।

मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी के सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाये गए थे। अब रितु बाहरी जल्द ही पदभार संभाल सकती हैं।

  • रितु बाहरी के नाम है ये उपलब्धि

जस्टिस जस्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रही हैं। वह उत्तराखंड हाईकोर्ट की दूसरी न्यायाधीश होंगी। उन्होंने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का 14 अक्टूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज लिया था।

  • पंजाब यूनिवर्सिटी से किया था लॉ

1962 में पंजाब के जालंधर में जन्मी ऋतू बाहरी ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ में की और 1985 में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की। 1986 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत आरंभ की और इसके बाद हरियाणा एडवोकेट जनरल कार्यालय में सेवाएं दीं। 16 अगस्त, 2010 को उन्हें पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था।

  • पिता भी रह चुके हैं जज

वर्तमान में ऋतू बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की दूसरी वरिष्ठतम जज हैं। जस्टिस रितु के पिता जस्टिस अमृत लाल भी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं। जबकि दादा विधायक रहे हैं।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img