03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर बड़ा हादसा: खाई में पलटा पिकअप वाहन, मची चीख-पुकार; तीन की मौत

एफएनएन, गरमपानी: रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग पर हरचनौली बैंड के समीप हुए पिकअप हादसे में तीन लोगो की मौत हो जाने से कोसी घाटी में मातम पसर गया है। घटना में गंभीर रुप से घायल एसटीएच हल्द्वानी में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग पर सुरक्षित यातायात के प्रबंध न होने को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस व प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है।

बीते रविवार मध्य रात्रि समीपवर्ती पल्सों व बर्धो गांव के बाशिंदे बेतालघाट महोत्सव में शामिल होकर पिकअप वाहन में सवार होकर गांव की ओर रवाना हुए। वाहन घिरोली पुल से आगे रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग पर हरचनौली बैंड के समीप पहुंचा ही था कि एकाएक असंतुलित होकर सड़क से करीब पचास मीटर नीचे खाई की ओर पलट गया। घटना से वाहन में सवार लोगों में चीख पुकार मच गया। दुर्घटना की आवाज सुन व्यापारी नेता बालम सिंह बोहरा ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन को भी सूचना दी गई।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हादसे में तीन की मौत

थानाध्यक्ष बेतालघाट व राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश सनवाल ने स्थानीय लोगों की मदद से एक एक कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में नैनीचैक गांव निवासी उमेद सिंह ( 58) पुत्र टीका सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खैराली बूंगा निवासी मीनाक्षी बोहरा(15) पुत्री भगवत सिंह ने बेतालघाट अस्पताल में उपचार के दौरान दम दौड़ दिया। ऊंचाकोट, तल्लागांव निवासी कंचन कठायत (15) पुत्री पृथ्वीपाल की एसटीएच हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत हो गई।

जबकि बर्धो निवासी दीपा, तल्लगांव निवासी बबीता, तथा पल्सो गांव निवासी पना देवी की हालत नाज़ुक बनी हुई है। हादसे में घायल अन्य लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। राजस्व पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम को नैनीताल भेजने की तैयारी शुरु कर दी है। दुर्घटनास्थल पर सुरक्षित यातायात के लिए पैराफिट व क्रश बैरियर भी नहीं लगे थे।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड के विद्यापीठ में खुलेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व शोध संस्थान, केदारनाथ रावल बोले- जुटाएंगे धनराशि

Hot this week

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...

Topics

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img