03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के विद्यापीठ में खुलेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व शोध संस्थान, केदारनाथ रावल बोले- जुटाएंगे धनराशि

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, ऊखीमठ:  श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उत्तराखंड आयुर्वेदिक भेषज्य कल्पक (फार्मासिस्ट) प्रशिक्षण संस्थान के दिन बहुरने वाले हैं। संस्थान को जल्द ही आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं शोध संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। जल्द ही बीएएमएस कॉलेज के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग स्वयं के प्रयास से कॉलेज व शोध संस्थान के लिए धनराशि जुटाने में मदद करेंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वर्ष 1947-48 में गुप्तकाशी के विद्यापीठ में श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उत्तराखंड आयुर्वेदिक प्रशिक्षण विद्यालय खोला था। वर्ष 2005 में इस विद्यालय का नाम बदलकर उत्तराखंड आयुर्वेदिक भेषज्य कल्पक (फार्मासिस्ट) प्रशिक्षण संस्थान कर दिया और वर्ष 2009 में पहली बार उत्तराखंड की तत्कालीन भाजपा सरकार ने इस संस्थान को आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। इसके लिए कैबिनेट बैठक में सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद शासनादेश भी जारी किया गया था और ऊखीमठ के निकट चुन्नी, मंगोली और भैंसारी गांव में भूमि चयन भी किया गया था।

150 छात्र-छात्राएं करते हैं अध्ययन

ग्रामीणों की नाप भूमि, मंदिर समिति की भूमि एवं राज्य सरकार की भूमि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। संस्थान में दो वर्षीय आयुर्वेदिक फार्मेसी और एक वर्षीय पंचकर्म डिप्लोमा का संचालन भी हो रहा है, जिसमें प्रत्येक सत्र में 150 छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं।

अब, एक बार फिर आयुर्वेदिक भेषज्य कल्पक (फार्मासिस्ट) प्रशिक्षण संस्थान को आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने की योजना को बल मिला है। इस बार, स्वयं केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने इसकी पैरवी की है और धनराशि जुटाने में मदद करने की बात कही है। अगले दो वर्ष में उत्तराखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व शोध संस्थान को धरातल पर उतारने के प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें…नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ चारधाम यात्रा, एक महीने में 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

रावल भीमाशंकर लिंग ने कहा कि, केदारघाटी में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की स्थापना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। वह, मुख्यमंत्री सहित मुख्य सचिव सहित आला अधिकारियों से भी इस बारे में स्वयं बात करेंगे। इधर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल का कहना है कि विद्यापीठ में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खुलने से स्थानीय सहित प्रदेश के अन्य जिलों के छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अन्यत्र दूरस्थ संस्थानों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img