03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार- यूनुस

Spread the love

एफएनएन,रुद्रपुर : आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष यूनुस चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव में सरकार बनाऐगी। चौधरी बीती रात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकीम कुरेशी के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा और पूरे दमखम के साथ आम आदमी के कार्यकर्ता चुनाव में सहयोग देंगे और सफलता की नई इबारत लिखेंगे । चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में भी दिल्ली की तरह ही सरकार चलाई जाएगी और जनता को बिजली, पानी और शिक्षा निशुल्क दी जाएगी।

ujjawal uttarakhand

आम आदमी पार्टी के सर्वे के मुताबिक 68 प्रतिशत जनता उन्हें पसंद करती है और पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के युवा पार्टी की तकदीर बदल देंगे। क्योंकि जनता भाजपा और कांग्रेस की सरकारों से अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। राज्य में विकास नहीं हुआ और लगातार युवा यहां से पलायन कर रहे हैं ।सरकार ने रोजगार देने का आश्वासन दिया लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिला। आम आदमी पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। देश ही नहीं पूरे विश्व ने दिल्ली मॉडल को सराहा है और उत्तराखंड को भी दिल्ली की तर्ज पर संवारा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का मंथन किया जा रहा है, और जिसे जनता चाहेगी उसे ही चुनावी समर में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री भी उत्तराखंड का ही होगा ।इस दौरान हरपिंदर सिंह खैरा, वली अहमद, फुरखान मंसूरी ,असगर रजा, डीके शर्मा, अमीर अहमद, शादाब आलम आदि मौजूद थे।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img