03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : मसूरी में भूस्खलन, फंसे पर्यटक, प्रदेश के इन जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज शुक्रवार को कहीं-कहीं गर्जना और बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह मसूरी में मैसानिक लॉज बस स्टैंड के पास भूस्खलन होने से सड़क बन्द हो गई। जिसके चलते यहां वाहनों के फंसने से जाम लग गया।

सूचना मिलते ही लोनिवि ने जेसीबी मशीन मौके पर पहुंच गई है। सड़क बन्द होने से मैसानिक लॉज बस स्टैंड से किंगरेग जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।  स्कूली बच्चे भी परेशान हुए।

मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार बताए गए हैं। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है। आने दो दिन तक प्रदेश भर का मौसम सुहावना रहेगा।

 

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img