03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

विधायक तिलक राज बेहड़ ने अधिकारियों के साथ पंतनगर इंटर कॉलेज के नये भवन निर्माण हेतु किया निरीक्षण

Spread the love

एफएनएन, किच्छा:  विधायक तिलक राज बेहड मंडी समिति के अधिकारियों के साथ पंतनगर स्थित इंटर कॉलेज पहुंचे निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने पंतनगर इंटर कॉलेज के संबंध में माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर उन्हें पंतनगर इंटर कॉलेज की दुर्दशा के बारे में अवगत करते हुए कहा कि भवन बहुत ही जर्जर हालत में है, तथा कभी भी कोई घटना घटित हो सकती है, इंटर कॉलेज की शौचालय की स्थिति भी बहुत ही ज्यादा बत्तर है तथा बाउंड्री की दीवारें भी गिरने के कगार पर है।उन्होंने शिक्षा मंत्री माननीय धन सिंह रावत से इंटर कॉलेज में नए भवन निर्माण कराए जाने का आग्रह किया था।

जिस पर माननीय धन सिंह रावत ने प्रबंधक निदेशक मंडी परिषद को पंतनगर इंटर कॉलेज के नये भवन के निर्माण हेतु आँगनण तैयार करने को आदेशित किया था। इसी संबंध में विधायक तिलक राज बेहड़ मंडी समिति के अधिकारियों के साथ पंतनगर इंटर कॉलेज पहुंचे जहाँ पंतनगर इंटर कॉलेज के नये भवन के निर्माण के लिए सर्वे किया। सर्वें के पश्चात मंडी समिति जल्द हि इसका आँगनन तैयार कर शासन कों प्रस्तुत करेगा तथा जल्द ही नया भवन स्वीकृत होगा। इस मौके पर मंडी समिति के ए0 ई0 मोहसिन खान, जे0ई0 प्रदीप दास, इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल एन के आर्या, गिरीश त्यागी, ओ एस मिश्रा, जनार्दन सिंह, महेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, जगदीश कुमार, जुबेर खान, रामसूरत, शिव गुप्ता थे।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img